समाचार · मध्य प्रदेश
सीवेज लाइन की सफाई हुई:पार्षद वीनू मनु सक्सेना बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; स्ट्रीट लाइट, कचरे और खुले चेंबर की शिकायतें बरकरार
भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद वीनू मनु सक्सेना बनीं आज की 'पब्लिक स्टार' सुल्तानाबाद कोटरा में ईडब्ल्यूएस 804, मेफ्लावर स्कूल के पास रहने वाले सतीश राजपूत ने 'भास्कर समाधान' पर सीवेज लाइन की सफाई नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इससे रहवासियों को परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद वीनू मनु सक्सेना ने मामले का संज्ञान लिया और सीवेज लाइन की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। इससे रहवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अरेरा कॉलोनी: दो महीने से बंद स्ट्रीट लाइट शुरू कराई अरेरा कॉलोनी के ई-7 एक्सटेंशन, एमएक्स-133 क्षेत्र निवासी अवनीश सरभई ने 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि यहां स्ट्रीट लाइट दो महीने से बंद थी। रात में अंधेरा रहने और सड़क पर गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। शिकायत सामने आने के बाद मामले पर कार्रवाई हुई और स्ट्रीट लाइट शुरू करा दी गई। तारों का जाल, स्ट्रीट लाइट, कचरे और खुले चेंबर की शिकायतें बरकरार त्रिलंगा: बिजली के खंभे पर तारों का जाल, विज्ञापन बैनर त्रिलंगा में निकुंज टावर के पास रहने वाली शारदा अवस्थी ने बिजली के खंभे पर तारों का जाल और विज्ञापन बैनर लगे होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बिजली ऑफिस में बात करने पर उन्हें जवाब मिला कि यह उनका काम नहीं है। उन्होंने खंभे से तारों का जाल और विज्ञापन बैनर हटवाने की मांग की है। इब्राहिमपुरा: एक स्ट्रीट लाइट जल रही, दूसरी महीनेभर से बंद इब्राहिमपुरा स्ट्रीट पर नालंदा होटल के सामने रहने वाले अमृतांश ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यहां दो स्ट्रीट लाइट में से एक जल रही है, जबकि दूसरी करीब एक महीने से बंद पड़ी है। खंभे पर तारों का जाल भी लगा हुआ है। एयरपोर्ट रोड: आदित्य एवेन्यू फेज-2 के बाहर कचरे का ढेर एयरपोर्ट रोड स्थित आदित्य एवेन्यू कॉलोनी के फेज-2 के बाहर रहने वाले पंकज असनानी ने कचरा जमा होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यहां काफी समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है। सड़क किनारे बिखरे कचरे से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। शिवाजी नगर: बीडीए कॉम्प्लेक्स में खुले चेंबर, अतिक्रमण की शिकायत शिवाजी नगर के 7-नंबर बीडीए कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट के खुले चेंबर और अतिक्रमण की शिकायत एक रहवासी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यहां अवैध भट्टियों से प्रदूषण फैल रहा है और चेंबर खुले होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बीडीए के मूल स्वीकृत नक्शे और पुराने लेआउट से मिलान करने के बाद की जाए। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। 'भास्कर समाधान' बदलाव की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।