Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद में HSVP बसाएगा 12 नए सेक्टर:19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी, जमीन में हिस्सेदारी का फॉर्मूला तय

INT News15 November 2026 at 06:01 am

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने फरीदाबाद के नियोजित शहरी विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 'हरियाणा लैंड पूलिंग पॉलिसी-2022' के तहत 4,500 एकड़ भूमि जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत 19 गांवों की जमीन पर नए आवासीय, वाणिज्यिक और सार्वजनिक सेक्टर विकसित किए जाएंगे।

इच्छुक भूमि मालिक और एग्रीगेटर (भूमि एकत्रीकरणकर्ता) 30 नवंबर 2026 तक HSVP के लैंड पूलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्ताव जमा कर सकते हैं। सरकार की इस पॉलिसी के तहत जमीन का अधिग्रहण करने के बजाय किसानों और जमीन मालिकों को विकास में सीधा भागीदार बनाया जा रहा है। इसमें जमीन की कीमत और प्रोजेक्ट की कुल लागत के अनुपात के आधार पर मालिकों को विकसित प्लॉट दिए जाएंगे। अब समझिए, जमीन के बदले कितना मिलेगा विकसित हिस्सा 5 पॉइंट में जानिए, आवेदन से अलॉटमेंट की प्रक्रिया…