समाचार · मध्य प्रदेश
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए इंदौर तैयार:टिकट ₹1500 से शुरू, 8 लाख में टेबल पर बैठ सकेंगे; ऐसा रहेगा पार्किंग-पुलिस का पूरा प्लान
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आज रविवार को इंदौर में होगा। बायपास स्थित C-21 एस्टेट ग्राउंड पर होने वाले इस मेगा शो में दिलजीत रात 8 बजे मंच पर पहुंचेंगे। करीब 4 लाख वर्गफीट में फैले आयोजन स्थल पर 40 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। कॉन्सर्ट के टिकट 1500 रुपए से शुरू होकर 10 लोगों की VIP टेबल के लिए 8 लाख रुपए तक के हैं। यानी सबसे महंगे पैकेज में एक व्यक्ति का खर्च 80 हजार रुपए आएगा। सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक का विशेष प्लान तैयार किया है। शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक पटेल नगर क्रॉसिंग से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। दर्शकों के लिए C-21 बिजनेस पार्क में तीन जोन में निशुल्क पार्किंग बनाई गई है। दिलजीत दोसांझ प्राइवेट जेट से इंदौर पहुंच चुके हैं और होटल मैरियट में ठहरे हैं। शहर आने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिखा था- ‘मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।’ उनकी इस पोस्ट के बाद इंदौरी फैंस में उत्साह और बढ़ गया है। टिकट कैटेगरी के हिसाब से मिलेगी एंट्री दर्शक इन रास्तों से पहुंचेंगे VVIP वाहनों के लिए अलग रास्ता भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट बम धमकियों के बीच आयोजन, पुलिस अलर्ट कॉन्सर्ट से पहले इंदौर में कई जगह बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने की खबरें सामने आई थीं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय, बैंकों और निजी स्कूलों को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इनमें कॉन्सर्ट को लेकर चेतावनी भी दी गई थी। इसी को देखते हुए पुलिस आयोजन स्थल पर विशेष सतर्कता बरत रही है। बम डिस्पोजल टीम जांच करेगी और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। दिलजीत बोले- सबसे पहले पोहा खाऊंगा दिलजीत दोसांझ ने इंदौर आने से पहले सोशल मीडिया पर शहर की मशहूर छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था- ‘मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।’ उनकी इस पोस्ट ने इंदौरी फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया। दिलजीत प्राइवेट जेट से इंदौर पहुंचे हैं और होटल रेडिसन में ठहरे हैं। यह खबर भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कल, 7.17 करोड़ के टिकट बिके पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट रविवार को इंदौर में होगा। लगातार मिल रही बम ब्लास्ट की धमकियों के बावजूद आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। बायपास स्थित C-21 एस्टेट के 4 लाख वर्गफीट के मैदान में भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है। शो को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। अब तक 25 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 7.17 करोड़ रुपए है। दिलजीत दोसांझ शनिवार शाम को प्राइवेट जेट से इंदौर पहुंचे। वह रेडिशन होटल में रुके हैं। पूरी खबर पढ़ें