Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में निहंग सिखों का एक्शन:गुरुद्वारे के बाहर 100 ग्राम 'चिट्टे' के साथ 2 तस्करों को पकड़ा; डंडे से पीटा, जमीन पर नाक रगड़वाई वीडियो

INT News15 November 2026 at 06:07 am

लुधियाना के हल्का साहनेवाल के अधीन आते गांव बूथगढ़ में नशे के खिलाफ निहंग सिखों और स्थानीय लोगों का भारी गुस्सा देखने को मिला है। गांव के गुरुद्वारे के सामने निहंग सिखों ने दो युवकों को नशे (चिट्टे) के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को जमीन पर लिटाकर उनसे नाक रगड़वाई गई।जिसका वीडियो सामने आया है सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े गए दो आरोपियों में से एक सरदार है और दूसरा मोना (कटे हुए बाल वाला) है। भीड़ और निहंग सिखों ने दोनों को गुरुद्वारे के बाहर घेरा हुआ है। सजा के तौर पर दोनों को जमीन पर लेटकर नाक रगड़ने और उठक-बैठक (पुश-अप्स) करने को कहा गया। जब मोने युवक ने सजा पूरी करने में आनाकानी की और रुकने लगा तो पीछे खड़े एक निहंग सिख ने उसे डंडे से पीटा और जबरन सड़क पर नाक रगड़वाई। सरपंच ताजपरविंदर सोनू ने पुलिस और प्रशासन पर उठाए सवाल इस मौके पर कांग्रेसी सरपंच ताजपरविंदर सोनू भी मौजूद रहे। उन्होंने इकट्ठा हुए लोगों और कैमरे के सामने अपनी बात रखी और पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस की मिलीभगत: सोनू ने कहा कि गांव में सरेआम चिट्टा बिकता है। पुलिस को कई बार दरख्वास्त दी गई लेकिन जब प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत हो तो कुछ नहीं हो सकता, इसलिए अब नौजवानों को खुद ही आगे आना पड़ेगा। 100 ग्राम चिट्टा और सिरिंज बरामद: उन्होंने निहंग जत्थेबंदियों का धन्यवाद करते हुए बताया कि आज इन आरोपियों को 100 ग्राम चिट्टे (नशे) और सिरिंज के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। इन आरोपियों पर पहले भी कई मामले (पर्चे) दर्ज हैं। बढ़ रही हैं चोरियां: सरपंच ने कहा कि नशे के कारण गांव में लूटपाट और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं और नशेड़ी अपनी माताओं के गहने तक बेच रहे हैं। सरकारी दावों पर तंज: उन्होंने कहा कि सरकार ने जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग लगा दिए हैं कि चिट्टा खत्म हो गया है लेकिन हकीकत में ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने युवाओं से नशे के कोढ़ से दूर रहने और गुरु घर से जुड़ने की अपील की।