Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बाल दिवस पर करवाई खेल प्रतियोगिताएं

INT News15 November 2026 at 05:34 am

अमृतसर| स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर विशेष खेल दिवस मनाया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य मार्च पास्ट और पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर योगाभ्यास प्रस्तुत कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस दौरान रिले रेस, पैक द बैग रेस, हर्डल रेस, कप रेस और बुक बैलेंसिंग रेस सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रिंसिपल मनीषा धानुका, मैनेजर विकास बांसल, डायरेक्टर सुगंधा जडेजा और वाइस प्रिंसिपल वसुंधरा ने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करते हैं, इसलिए पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक हैं। अंत में विजेता विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया और सभी ने खेल भावना व ईमानदारी की शपथ ली।