समाचार · पंजाब
ग्लोबल बास्केटबॉल लीग सीजन 2 में मैनेजमेंट विभाग बना चैंपियन
INT News15 November 2026 at 05:35 am
| अमृतसर ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में ग्लोबल बास्केटबॉल लीग सीजन-2 का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. बीएस चंदी और वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने किया। टूर्नामेंट में विभिन्न शैक्षणिक विभागों की छह टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद बीसीए/एमसीए और मैनेजमेंट विभाग की टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल में मैनेजमेंट विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 अंक हासिल कर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. एमएस सैनी, प्रो. बीडी शर्मा, डॉ. पीके शर्मा और स्पोर्ट्स इंचार्ज दिलराज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।