Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बच्चे हमारी सबसे अनमोल धरोहर और उज्ज्वल भविष्य की आशा: डॉ. एएफ पिंटो

INT News15 November 2026 at 05:34 am

अमृतसर| बाल दिवस के अवसर पर रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मानवता के लिए ईश्वर का सबसे अनमोल उपहार बताया। पंडित जवाहरलाल नेहरू को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूमियत, जिज्ञासा और कल्पनाशक्ति संसार को नई संभावनाओं से भर देती है, क्योंकि वे ही राष्ट्र के वास्तविक निर्माता हैं। डॉ. पिंटो ने कहा कि रायन और जेवियर्स ग्रुप का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे की अनूठी प्रतिभा को निखारना और उनमें जीवनभर बने रहने वाले संस्कार स्थापित करना है। संस्थान की स्वर्ण जयंती का उल्लेख करते हुए उन्होंने गर्व जताया कि उनके विद्यार्थी संवेदनशील नागरिक और दूरदर्शी नेता बनकर समाज व राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को बड़े सपने देखने, साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने तथा दयालुता व ईमानदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित करें।