समाचार · पंजाब
श्री गुरु रविदास जी की यात्रा को लेकर की बैठक
अमृतसर | श्री गुरु रविदास जी की यात्रा के स्वागत और प्रबंधन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें भाजपा अमृतसर के सह प्रभारी एवं पठानकोट के पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा विशेष रूप से शामिल हुए। अनिल वासुदेवा ने बताया कि यात्रा 19 नवंबर को दोपहर बाद वेरका से अमृतसर पहुंचेगी। यहां से हाल बाजार स्थित केंद्रीय श्री गुरु रविदास मंदिर तक निकाली जाएगी, जहां कीर्तन समागम होगा। इसमें संत समाज और धार्मिक जत्थेबंदियां शामिल होंगी। यात्रा रात को अमृतसर में रुकेगी और 20 नवंबर को अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। सलिल कपूर ने बताया कि रास्ते में विभिन्न धार्मिक संस्थाएं यात्रा का स्वागत करेंगी। इसके लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। बैठक में जिला महासचिव मोहित महाजन, गौतम अरोड़ा, सरबजीत सिंह शंटी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।