समाचार · पंजाब
पंजाब के कृषि टेक्नोक्रेट्स काले बिल्ले लगा आज कृषि मंत्री के गांव खुड्डियां पहुंचेंगे
अमृतसर | कृषि विभाग में कार्यरत कृषि टेक्नोक्रेट्स ने लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में काले बिल्ले लगाकर रविवार को कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के गांव खुडियां में उनकी रिहाइश के सामने पहुंचने का फैसला किया है। प्लांट डॉक्टर्स एसोसिएशन पंजाब के सूबा प्रधान डॉ. हरमनप्रीत सिंह घुम्मण के अनुसार टेक्नोक्रेट्स की मांगों में अफसर से कृषि अधिकारी के रूप में पदोन्नति, विभाग में खाली पदों को तुरंत भरना, वेटरनरी अफ़सरों के समान वेतन समता (पे पैरिटी) बहाल करना, लिंक अफसर पॉलिसी रद्द करना, तकनीकी पदों पर गैर-तकनीकी काडर की भर्ती बंद करना शामिल है। डॉ. मनजिंदर सिंह, डॉ. सतविंदरवीर सिंह, डॉ. अमनप्रीत सिंह, डॉ. गुरलवलीन सिंह, डॉ. सुखचैन सिंह, डॉ. विकरांत, डॉ. लवजीत और डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि विरोध में पंजाब भर से बड़ी संख्या में टेक्नोक्रेट्स शामिल होंगे।