Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

3 मामलों के 9 तस्कर काबू, 5 पिस्तौल, 4 किलो हेरोइन बरामद

INT News15 November 2026 at 05:34 am

अमृतसर| कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के 3 बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिगों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के मुताबिक, पहले ऑपरेशन में थाना कैंट पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचकर 4 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए। हरप्रीत सिंह को 2 पिस्तौल के साथ काबू किया गया। तीसरे ऑपरेशन में रोहित, कवीजीत और संजय को काबू कर एक ग्लॉक पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए गए, संजय को विदेश में बैठे हैंडलर ने पुलिस संस्थानों की रेकी का जिम्मा सौंपा था।