Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

अमृतसर लॉ कॉलेज ने मनाई ग्रीन दिवाली

INT News15 November 2026 at 05:34 am

अमृतसर| अमृतसर लॉ कॉलेज ने एनवायरनमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के तहत ग्रीन दिवाली मनाई। पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा निर्देशित और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय समर्थित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कॉलेज के इको क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत हवा व ध्वनि प्रदूषण कम करने और पटाखों से बचने का संदेश दिया गया। प्रिंसिपल डॉ. एवन कुमार वैद ने इको क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवानी अरोड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा, एमडी डॉ. रजनीश अरोड़ा और डायरेक्टर फाइनेंस रागिनी शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की भावना को मजबूत करना रहा।