Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

पूजा पंडाल के पास गोली मारकर युवक की हत्या, दोस्त पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप

INT News9 November 2026 at 09:28 pm

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सातबोहनी जुलुमटांड़ में सोमवार देर शाम पूजा पंडाल के समीप गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान सोनू कुमार (26) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें : पटाखों की आतिशबाजी के बीच जमशेदपुर में चार जगह आगजनी, कहीं गोदाम तो कहीं क्वार्टर में जले वाहन, पढ़ें पूरी खबर

जुआ खेलने के दौरान विवाद की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के समीप जुआ खेला जा रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आशंका जतायी जा रही है कि इसी विवाद में गोली चली, जो सोनू कुमार को लग गयी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

दोस्त के साथ जा रहा था सोनू, आरोपी फरार

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सोनू अपने एक दोस्त के साथ कहीं जा रहा था. उसके पास हथियार था, जिससे गोली चली. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. घटना के बाद से वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आरोपी के घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की है.

ये भी पढ़ें : कदमा में घर का ताला तोड़कर चोरी, 50 हजार नकद और गहने ले गये चोर, राशन भी नहीं छोड़ा