समाचार · मध्य प्रदेश
दो बाइक की भिड़ंत में बच्चे और युवक की मौत:रायसेन में तीन लोग घायल, बम्होरी के पास हादसा
INT News9 November 2026 at 10:17 pm
रायसेन जिले में बम्होरी के पास सोमवार रात दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में 8 साल के बच्चे और दूसरी बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिलवानी भेजा गया। बम्होरी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह के मुताबिक, पहली बाइक पर पड़रिया खुर्द निवासी दिनेश कुशवाह (45), उनकी पत्नी आरती (35), बेटा देव कुशवाह (8) और बेटी देवी (10) सवार थे। हादसे में देव की मौत हो गई। दिनेश, आरती और देवी घायल हुए हैं। दूसरी बाइक पर बाग पिपरिया, थाना बरेली निवासी नवीन अहिरवार (30), पिता चंदन अहिरवार सवार थे। टक्कर में नवीन की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों मृतकों की जानकारी जुटाई है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।