Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

ग्लैमरस फोटोशूट छोड़ सामंथा ने दिखाया बेबी बंप, तस्वीर हुई वायरल

INT News9 November 2026 at 10:50 pm

Samantha Ruth Prabhu Baby Bump: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी जिंदगी के एक खास दौर से गुजर रही हैं. वह पति राज निदिमोरू के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. इस बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. खास बात यह है कि सामंथा ने इसके लिए किसी खास मेकअप या ग्लैमरस फोटोशूट का सहारा नहीं लिया, बल्कि बिल्कुल सादे अंदाज में अपनी तस्वीर पोस्ट की.

View on Instagram

सोफे पर आराम करती दिखीं सामंथा

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है. इसमें वह सोफे पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं. उन्होंने लाल रंग का टॉप और सफेद पैंट पहनी है. आंखों पर काला चश्मा लगाए अभिनेत्री प्यार से अपने बेबी बंप को थामे दिख रही हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, 'इसे मेरा मैटरनिटी शूट समझिए.' उनका यह सादा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कई यूजर्स उन्हें सबसे कूल मां बनने वाली बता रहे हैं.

राज निदिमोरू के साथ शुरू किया जिंदगी का नया सफर

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में एक निजी समारोह में शादी की थी. कुछ हफ्ते पहले दोनों ने परिवार और करीबी लोगों के साथ पारंपरिक तरीके से गोद भराई की रस्म यानी सीमंतम भी मनाई थी. यह समारोह कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन में आयोजित हुआ था.

मां बनने के लिए काम से लेंगी ब्रेक

सामंथा ने जून 2026 में अपनी फिल्म 'मां इंटी बंगाराम' के सक्सेस मीट के दौरान प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि पहले से तय काम पूरे करने के बाद वह कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बनाएंगी, ताकि इस नए सफर पर ध्यान दे सकें. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि यह ब्रेक कुछ समय के लिए होगा और मां बनने के बाद वह फिर से फिल्मों में वापसी करेंगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा पिछली बार फिल्म 'मां इंटी बंगाराम' में नजर आई थीं. इस फिल्म को उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया था.

ये भी पढ़ें: BSF जवानों के साथ हुई बदसलूकी पर भड़के अनुपम खेर, बोले- 'वे भी किसी के बेटे और भाई हैं'