Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जायेंगे नंबर, नये नंबर से करना होगा टिकट बुक; देखें पूरी सूची

INT News9 November 2026 at 10:15 pm

पटना. यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के परिचालन की सुगमता के मद्देनजर रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला किया है. जनवरी 2027 से ये ट्रेनें नये नंबरों के साथ परिचालित होंगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है. यात्रियों को टिकट बुक करते समय ट्रेनों के नये नंबर का ध्यान रखना होगा. हालांकि, ट्रेनों के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

जनवरी से इन ट्रेनों के बदल जायेंगे नंबर

गरीब रथ एक्सप्रेस: आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (12212) छह जनवरी 2027 से नये नंबर 14032 से चलेगी. वहीं, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (12211) आठ जनवरी 2027 से नये नंबर 14031 से परिचालित होगी.

सप्तक्रांति एक्सप्रेस: मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557) एक जनवरी 2027 से नये नंबर 15577 से चलेगी. आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) भी एक जनवरी से नये नंबर 15578 से परिचालित होगी.

कर्मभूमि एक्सप्रेस: लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस (12546) दो जनवरी 2027 से नये नंबर 15546 से चलेगी. रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस (12545) सात जनवरी से नये नंबर 15545 से परिचालित होगी.

गरीब रथ एक्सप्रेस: अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) छह जनवरी 2027 से नये नंबर 14694 से चलेगी. सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस (12203) सात जनवरी से नये नंबर 14693 से परिचालित होगी.

अंत्योदय एक्सप्रेस: दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस (22551) दो जनवरी 2027 से नये नंबर 15541 से चलेगी. जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (22552) तीन जनवरी से नये नंबर 15542 से परिचालित होगी.

पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस: पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22355) तीन जनवरी 2027 से नये नंबर 13255 से चलेगी. चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (22356) चार जनवरी से नये नंबर 13256 से परिचालित होगी.

श्रमजीवी एक्सप्रेस: राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) एक जनवरी 2027 से नये नंबर 13291 से चलेगी. नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) भी एक जनवरी से नये नंबर 13292 से परिचालित होगी.

जनशताब्दी एक्सप्रेस: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस (12365) एक जनवरी 2027 से नये नंबर 13265 से चलेगी. रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) भी एक जनवरी से नये नंबर 13266 से परिचालित होगी.

मगध एक्सप्रेस: इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस (20801) एक जनवरी 2027 से नये नंबर 18633 से चलेगी. नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस (20802) भी एक जनवरी से नये नंबर 18634 से परिचालित होगी.

कटिहार-टाटा एक्सप्रेस: कटिहार-टाटा एक्सप्रेस (28182) एक जनवरी 2027 से नये नंबर 18188 से चलेगी. टाटा-कटिहार एक्सप्रेस (28181) दो जनवरी से नये नंबर 18187 से परिचालित होगी.

पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस: पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस (22644) एक जनवरी 2027 से नये नंबर 16360 से चलेगी. एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस (22643) चार जनवरी से नये नंबर 16359 से परिचालित होगी.