Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

ट्रक-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत:मनेन्द्रगढ़ में लोगों ने ट्रक में आग लगाई; चालक फरार, आग लगाने वाला एक संदिग्ध हिरासत में

INT News9 November 2026 at 10:40 pm

एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में नेशनल हाईवे-43 पर सोमवार रात ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कठोतिया के पास हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मृतकों की पहचान राहुल केवट और बिज्जू केवट के बेटे के रूप में हुई है। दूसरे युवक के पिता का नाम स्वर्गीय सुंदरलाल केवट है। दोनों मनेन्द्रगढ़ के वार्ड नंबर 16 के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रक में आग लगाने की घटना की जांच कर रही है। ट्रक में आग लगाने के आरोप में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी समय तक आवाजाही बंद रही।