समाचार · छत्तीसगढ़
करणी-सेना ने नकटी गांव के परिवारों के साथ मनाई दीपावली:पटाखें, कपड़े और मिठाइयां बांटी, बच्चों और ग्रामीणों के चेहरों पर आई खुशी
करणी सेना छत्तीसगढ़ ने दीपावली पर नकटी गांव के जरूरतमंद और प्रभावित परिवारों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को टी-शर्ट और पटाखे बांटे गए। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव के लोगों के साथ बैठकर दीपावली मनाई और पटाखे भी जलाए। इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान नजर आई। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नकटी गांव की परिस्थितियों को लेकर भले ही अब चर्चा कम हो गई हो, लेकिन संगठन इन परिवारों को भूला नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति और विचारधाराओं से ऊपर मानवता है। जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना ही अभियान का उद्देश्य है। इस दौरान राज सिंह हाड़ा, सौरभ सिंह, सुभाष मिश्रा, यशराज सिंह, विशाल सोनी, मनीष साहू, जितेन्द्र यादव सहित करणी सेना छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।