Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

GDCA ने खिलाड़ियों को दिए दिवाली के खास तोहफे:महान आर्यमन सिंधिया ने खिलाड़ियों को दिए 10 हजार रुपए, क्रिकेट किट और ई-बाइक

INT News9 November 2026 at 10:11 pm

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) ने दिवाली के मौके पर शहर के उभरते और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खास तोहफे देकर उनका उत्साह बढ़ाया। GDCA अध्यक्ष और युवा नेता युवराज महान आर्यमन सिंधिया वीडियो कॉल के जरिए समारोह से जुड़े। इस दौरान दो खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपए की नकद राशि, मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे दो क्रिकेटरों को क्रिकेट किट और दो खिलाड़ियों को इलेक्ट्रिक बाइक भेंट की गई। वहीं, व्हीलचेयर क्रिकेट को बढ़ावा देने में जुटे इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के मैनेजर जनरल सिंह धाकड़ को नई व्हीलचेयर दी गई। खिलाड़ियों से बोले- ऐसा खेलें कि देशभर में गूंजे ग्वालियर का नाम वीडियो कॉल के जरिए खिलाड़ियों से जुड़े युवराज महान आर्यमन सिंधिया ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इन उपहारों को प्रोत्साहन के रूप में लें और आने वाले समय में सकारात्मक सोच के साथ ऐसा क्रिकेट खेलें कि ग्वालियर और MPCA का नाम देशभर में रोशन हो। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। रणजी खिलाड़ी अक्षय शर्मा को मिली स्कूटी रणजी ट्रॉफी में खेल रहे अक्षय शर्मा को स्कूटी भेंट की गई। उन्होंने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन जूनियर खिलाड़ियों को भी मैदान पर मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर कैंप का हिस्सा रह चुकी महिला क्रिकेटर हनी यादव को ई-बाइक दी गई। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार का सहयोग हर स्तर के खिलाड़ियों को मिलता रहा है। वीडियो कॉल पर दिवाली की शुभकामनाएं मिलने से उनकी खुशी और बढ़ गई। व्हीलचेयर क्रिकेट के मैनेजर को मिला खास तोहफा समारोह का भावुक पल तब आया, जब इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के मैनेजर जनरल सिंह धाकड़ को नई व्हीलचेयर भेंट की गई। धाकड़ ने बताया कि वीडियो कॉल पर युवराज महान आर्यमन सिंधिया ने उनसे कहा कि वे व्हीलचेयर क्रिकेट के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। धाकड़ ने इसे अपने लिए सम्मान और प्रोत्साहन बताते हुए आभार जताया। GDCA की इस पहल के जरिए क्रिकेट और व्हीलचेयर क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।