Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Kajol-Ajay Devgn का दिवाली फोटो वायरल, एक्ट्रेस बोलीं- अच्छे लम्हे कैमरे में कैद नहीं होते

INT News9 November 2026 at 09:27 pm

बॉलीवुड में दिवाली का जश्न जारी है. इस बीच एक्ट्रेस काजोल ने पति अजय देवगन और परिवार के साथ त्योहार की एक खास झलक शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें वह और अजय देवगन दिवाली के मौके पर साथ नजर आ रहे हैं. काजोल ने इस पल को उन यादों में से एक बताया, जिन्हें अक्सर कैमरे में रिकॉर्ड नहीं किया जा पाता.

सफेद साड़ी में दिखीं काजोल, अजय ने पहना कुर्ता-पायजामा

फोटो में काजोल सफेद साड़ी में नजर आ रही हैं, जिस पर पीले और काले रंग का बॉर्डर है. वहीं अजय देवगन सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं. पीछे पूजा की तैयारियां भी नजर आ रही हैं. फोटो में काजोल किसी को कुछ निर्देश देती दिखाई देती हैं, जबकि अजय उनका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करते हैं.

काजोल ने इस फोटो के साथ लिखा, 'सबसे अच्छे पल वे होते हैं, जिन्हें आप रिकॉर्ड नहीं कर पाते और न ही उनका हिसाब रख पाते हैं. उन सभी को दिवाली की शुभकामनाएं, जिन्होंने तस्वीरें पोस्ट नहीं कीं.'

फैंस को पसंद आया कपल का अंदाज

काजोल की यह पोस्ट दिवाली के उन छोटे और सहज पलों की याद दिलाती है, जिन्हें लोग अक्सर कैमरे में कैद करने के बजाय जीना पसंद करते हैं. अजय और काजोल की इस झलक में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: पिता को लोगों ने कहा- बेटी को नाचना सिखाकर क्या बना रहे हो? वही बेटी बनीं भारत की 'कथक क्वीन'