समाचार · मध्य प्रदेश
शाजापुर की 150 साल पुरानी गोवर्धन हवेली में सजा अन्नकूट:पड़वा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
शाजापुर में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को पड़वा पर मंदिरों में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के आयोजन हुए। सुबह से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम शाम तक जारी रहे। रात में भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। नगर की 150 साल पुरानी गोवर्धन हवेली में शाम को अन्नकूट का आयोजन किया गया। यहां ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाया गया। हवेली में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चारभुजानाथ मंदिर में भी लगा छप्पन भोग चारभुजानाथ मंदिर में हर साल की तरह छप्पन भोग और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की। समिति के सदस्यों ने बताया कि गोवर्धन पूजा के बाद हर साल छप्पन भोग और अन्नकूट आयोजन करने की परंपरा है।