समाचार · हरियाणा
मुंह के सामने घूमाया कपड़ा- पीछे चले रिटायर DFSC क्लर्क:अंगूठी निकालकर सड़क पर खड़े ऑटों में बिठाकर फरार; काम से आए थे जींद
जींद में खाद्य आपूर्ति विभाग के रिटायर क्लर्क की अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सड़क से गुजरते समय कर्मचारी के मुंह के सामने कपड़ा घूमाया। जिसके बाद कर्मचारी उसके पीछे- पीछे चल दिए। मांगने पर अपनी सोने की अंगूठी निकालकर फरार हो गया। आरोपी ने उन्हें सड़क पर खड़े आटों को अपना बताकर उसमें बिठा दिया। कुछ समय में वापस आने की बात कहकर वहां से चला गया। काफी देर बाद जब ऑटो का असली मालिक आया तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पालिका बाजार में की वारदात गांव नगूरां निवासी रामकुमार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह बीते दिवस किसी काम से जींद आया था। वह पालिका बाजार गया हुआ था। वहां उसे एक व्यक्ति मिला। पहले उसने बातों में लगा लिया। जब वह चलने लगा तो आरोपी ने कपड़ा (परना) उसके मुंह के आगे घूमाया। जिसके बाद आरोपी के कहने पर वह उसके पीछे चल दिया। आरोपी उसे मार्केट में एक बूट हाउस के सामने पार्किंग में ले गया। हाथ से निकाली सोने की अंगूठी जहां आरोपी ने उसके हाथ की उंगली में पहनी अंगूठी निकाल ली। इसके बाद उसने पार्किंग में खड़े एक ऑटो को अपना बताते हुए उसे उसमें बिठा दिया। कुछ समय बाद आने की बात कहकर आरोपी वहां से चला गया। काफी देर तक मैं आरोपी का इंतजार करता रहा। असली ऑटो चालक के आने पर उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद अपने परिचितों की मदद से आसपास आरोपी की तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।
जिसके बाद घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने रिटायर कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।