Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

होशियारपुर में कांग्रेस नेता ने AAP को घेरा:बोले-रोजगार के लिए भटक रहे पंजाब के युवा, इंसाफ यात्रा मान सरकार की नींव हिलाएगी

INT News14 November 2026 at 04:57 pm

होशियारपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट रोहित जोशी ने बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद किया। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे, बेरोजगारी और गैंगस्टरवाद को लेकर सवाल उठाए। जोशी ने कहा कि पंजाब से नशा खत्म करने के सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। उनके मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में नशा बिकने की शिकायतें सामने आ रही हैं और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। ‘रोजगार के लिए भटक रहे युवा’ उन्होंने कहा कि पंजाब में बेरोजगारी बढ़ी है और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उनके मुताबिक, सरकार युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे नहीं कर पाई। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावी गारंटियों के मुताबिक काम नहीं किया। ‘पुलिसकर्मियों को भी निशाना बना रहे गैंगस्टर’ जोशी ने पंजाब में अपराध और गैंगस्टरवाद बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हत्या और आपराधिक घटनाओं की खबरें आ रही हैं। गैंगस्टर पुलिसकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। उनके मुताबिक, इससे लोगों में असुरक्षा बढ़ी है। जोशी ने कहा कि कांग्रेस की इंसाफ यात्रा आम आदमी पार्टी की जड़ों को हिलाएगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता सरकार की नीतियों और कामकाज से निराश है। यात्रा के जरिए कांग्रेस लोगों की आवाज उठाएगी।