समाचार · पंजाब
राहुल गांधी से पूछिए SIR का मतलब:पटियाला में हरियाणा CM बोले- वोट चोरी होती कैसे है, यह बताएं, पंजाब में बनेगी बीजेपी सरकार
पटियाला दौरे पर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी ने बड़े बड़े वादे करके और लोगों को धोखा देकर सरकार बनाई है। उन्होंने यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। इस मौके में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनका स्वागत करते हुए सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी। कहां गया रोजगार का वादा सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया। कांग्रेस ने हर घर रोजगार देने का वादा किया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने 25 लाख रोजगार देने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा दोनों पार्टियों से रोजगार के वादों का हिसाब मांगेंगे। राहुल से बैठाकर पूछिए SIR का मतलब पंजाब कांग्रेस नेता प्रगट सिंह ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार होती तो नायब सैनी को पंजाब में घुसने नहीं दिया जाता। इस बयान पर सैनी ने कहा कि प्रगट सिंह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सामने बैठाकर प्रगट सिंह से SIR का मतलब पूछना चाहिए। सैनी ने दावा किया कि पंजाब के लोग कांग्रेस को दोबारा सत्ता नहीं सौंपेंगे। यह बताएं कि वोटर चोरी होती कैसे हैं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि वोट चोरी के आरोप लगाने के बजाय यह बताया जाए कि वोट चोरी कैसे होती है। कंगना रनौत से जुड़े मामले पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिलने के सवाल पर सैनी ने कहा कि उन्हें कौन रोकता है, कोई नहीं रोकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं पाकिस्तान जाकर भगवंत मान भी राहुल गांधी की तरह देश के खिलाफ बोलना शुरू न कर दें।