समाचार · हरियाणा
मसानी बैराज की समस्या को लेकर इंद्रजीत से मिलेगा प्रतिनिधिमडंल:रेवाड़ी में बैठक में ग्रामीणों ने लिया फैसला, महापंचायत की दी चेतावनी
रेवाड़ी जिले के गांव मसानी के पंचायत भवन में वन विभाग के पूर्व रेंजर कमल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने मसानी बैराज में पहुंच रहे गंदे पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 नवंबर को 10 सदस्यीय कमेटी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलेगी और 20 नवंबर को रेवाड़ी व बावल के विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी 32 करोड़ रुपये के प्रस्तावित पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हुआ तो दिसंबर में दो महापंचायत आयोजित की जाएंगी। वन विभाग के पूर्व रेंजर कमल सिंह यादव ने बताया कि शहर से निकलने वाले गंदे पानी को पाइपलाईन लाइन गांव जड़थल से मसानी बैराज में खुला बह रहा है। इससे करीब 15 गांवों को परेशानी हो रही है तथा लगातार जलस्तर खराब होता जा रहा है तथा गांव का पीने लायक नही रहा। काफी वर्षो से ग्रामीण अपनी समस्या से सरकार को अवगत करा चुके है। लेकिन ग्रामीणों की समस्या का कोई समाधान नही हुआ। ट्रैक्टर यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को करा चुके है अवगत कमल सिंह यादव ने बताया कि पिछले आठ महीने से वह सरकार और प्रशासन से से मिलकर लगातार मसानी बराज की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग कर रही है। इसको लेकर वह हस्ताक्षर अभियान और 31 मई गांव जीतपुरा से जड़थल पदयात्रा, 28 जून को गांव भटसाना से बुडाना चौक तक पदयात्रा, तीन अगस्त को 250 ट्रैक्टर के साथ मसानी से गांव डुंगरवास, निखरी, निगानियावास, रालियावास, पंचगावा, जडथल, आशियाकी पाचौर, लाधुवास, संगवाड़ी, भुडला, माजरा गुरदास, विजयनगर होते हुए डीसी आफिस तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था। इसके बाद विधायको को ज्ञापन सौंपा गया तथा 17 सितंबर को मुख्यमंत्री को सीएम मिलकर भी मांग रखी गई। इसके बाद 13 अक्टूबर को चंडीगढ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मसानी बैराज की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग रखी गई थी। उस समय मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने गांव जड़थल से मसानी तक 6 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के लिए 32 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीण विभाग के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। बैठक में कैप्टन लालाराम, कृष्ण, समयसिंह मसानी, रवींद्र बाबू, रामफल जीतपुरा, विकास सरपंच प्रतिनिधि खरखड़ा, धर्मपाल मास्टर, मोहरसिंह निखरी, वैभव भटसाना, दिनेश रसगण, अजय मीणा जडथल आदि मौजूद थे। 10 सदस्यीय कमेटी राव इंद्रजीत से मिलेगी बैठक में 10 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। इसमें पार्षद निरंजन, पूर्व सरपंच लालाराम, गांव जड़थल से जीतराम, पूर्व सरपंच धर्मपाल, मास्टर शेर सिंह और देवेंद्र, निहाल नंबरदार खरखड़ा सहित अन्य सदस्य शामिल किए गए हैं। कमेटी 17 नवंबर को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें मसानी बैराज की समस्या से अवगत कराएगी। साथ ही उनके सहयोग से 32 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरवाने की मांग रखेगी। 20 नवंबर को विधायकों को सौंपेंगे ज्ञापन ग्रामीण 20 नवंबर को रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और बावल के विधायक डॉ. कृष्ण यादव को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 27 नवंबर को बैठक आयोजित कर प्रोजेक्ट को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि यदि प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं आता है तो 6 दिसंबर को गांव निखरी में महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद 20 दिसंबर को गांव जड़थल में महापंचायत कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।