Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में पर बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा:संभलने में लगा समय, होश आने पर परिजनों को दी जानकारी, केस दर्ज

INT News12 October 2026 at 02:04 pm

पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत देशवाल चौक पर बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने ठगने का मामला सामने आया है। दो अज्ञात नौजवान युवकों ने राह चलती महिला को झांसा देकर कोई संदिग्ध नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद शातिर बदमाश उनके कान की सोने की बालियां और गले का सोने का ओम छीनकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घर लौटते वक्त बदमाशों ने बनाया निशाना कश्यप कॉलोनी (जाटल रोड, पानीपत) की रहने वाली बलवानी देवी (49) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार (9 अक्टूबर) की शाम करीब 5 बजे वह संजय चौक से पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह देशवाल चौक के पास पहुंचीं, तभी दो अज्ञात नौजवान लड़के उनके पास आए और अचानक उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। नशीले पदार्थ के असर से महिला तुरंत मौके पर ही अचेत (बेहोश) हो गई। होश आया तो गायब मिले गहने, बेटे को दी सूचना महिला के बेहोश होते ही दोनों आरोपियों ने उनके कानों में पहनी सोने की बालियां और सोने का ओम का पेंडेंट निकाल लिया और फरार हो गए। चोरी गए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब ₹60,000 बताई गई है। काफी देर बाद जब पीड़िता को थोड़ा होश आया, तो वह किसी तरह अपने घर पहुंचीं। रात को जब उनका बेटा घर आया, तो पीड़िता ने अपने साथ हुई इस वारदात की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों से विचार-विमर्श कर शनिवार को मॉडल टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।