Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · मध्य प्रदेश

कान्हा नेशनल पार्क की समृद्धि जैव विविधता के कारण विशिष्ट पहचान : सीएम मोहन यादव

INT News12 October 2026 at 04:02 pm

भोपाल, 12 अक्टूबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कान्हा नेशनल पार्क की समृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थान अपनी जैव विविधता के कारण विशेष पहचान रखता है। मुख्यमंत्री यादव मंडला प्रवास पर पहुंचे और उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कान्हा अपनी समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संपदा के लिए विशेष पहचान रखता है। यह प्रसन्नता का विषय है कि यहां बाघ, तेंदुआ, बारहसिंगा सहित अनेक वन्यजीव प्राकृतिक वातावरण में फल-फूल रहे हैं।