Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

चेक करें अपना बैंक खाता, बिहार सरकार ने 1.60 लाख परिवारों के खाते में भेजे 7-7 हजार रुपये

INT News12 October 2026 at 02:49 pm

Bihar Flood Relief : बिहार सरकार ने राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देना शुरू कर दिया है. सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी के जरिए 1.60 लाख परिवारों को अनुग्रह अनुदान की राशि भेजी. कुल 112.14 करोड़ रुपये की यह रकम सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंचाई गई है. सरकार का मकसद बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों के संकट को तुरंत कम करना है.

छूटे हुए परिवारों का नाम तुरंत भेजने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी जिलों के DM को साफ निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पात्र और प्रभावित परिवार इस योजना से छूट गया है, तो उसकी सूची तुरंत तैयार करके भेजी जाए.

सरकार का कहना है कि किसी भी पीड़ित परिवार को सहायता राशि से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और बचे हुए लोगों के खातों में भी जल्द पैसे भेजे जाएंगे.

14 अक्टूबर को किसानों को मिलेगा कृषि इनपुट अनुदान

बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी सरकार ने कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 14 तारीख को बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान की राशि जारी की जाएगी.

इसके अलावा दीपावली से पहले बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए रास्ते, पुल-पुलिया और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम पूरा करने का आदेश दिया गया है, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गंगा और कोसी की बाढ़ से 55 लाख लोग प्रभावित

हाल के दिनों में गंगा, गंडक, कोसी, बागमती और बलान जैसी नदियों के उफान से बिहार की करीब 55 लाख आबादी प्रभावित हुई है. भागलपुर जिले में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. नवगछिया इलाके में गंगा नदी के भीषण कटाव के कारण कई लोगों के बड़े-बड़े मकान नदी की धारा में समा गए हैं. सरकार इन इलाकों में राहत और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रख रही है.

इसे भी पढ़ें: सिताब दियारा से आरा-पटना पहुंचना होगा आसान, घट जाएगी 40 किमी दूरी, मानसून में नहीं कटेगा जेपी के गांव का संपर्क