समाचार · झारखंड
गढ़वा में पुलिस की छापेमारी, 150 किलो जावा महुआ नष्ट

गढ़वा: जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में सोमवार को हरिहरपुर ओपी प्रभारी परवेज आलम के नेतृत्व में हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के गुटुरुआ गांव में छापेमारी की गयी.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में 13 अक्टूबर की साप्ताहिक जनसुनवाई स्थगित
शराब बनाने की सामग्री मौके पर नष्ट
छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने के उद्देश्य से रखा गया करीब 150 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. पुलिस ने बरामद जावा महुआ के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्ठी और अन्य निर्माण सामग्री को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया.
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
गढ़वा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
ये भी पढ़ें: IIIT रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी बवाल, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी; देखें तस्वीरें