Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

जंतर-मंतर ड्यूटी से लौट रहे दिल्ली पुलिस सिपाही की मौत:बाइक से घर जा रहा था, सड़क पर तड़प-तड़प की गई जान

INT News12 October 2026 at 04:40 pm

गुरुग्राम में जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर नाइट ड्यूटी करके घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को पटौदी रोड पर खवासपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कांस्टेबल अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिलासपुर के बासलांबी गांव निवासी अमित यादव के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस के कल्याणपुरी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और फिलहाल जंतर-मंतर की ड्यूटी भी कर रहा था। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही जानकारी के अनुसार अमित यादव सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बाइक पर पटौदी रोड से गुजर रहे थे। खवासपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अमित यादव की मौत की खबर से उनके गांव बासलांबी में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।