समाचार · झारखंड
Chotanagpur Law College में परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख जारी, 21 नवंबर से शुरू होगा आवेदन

रांची. छोटानागपुर लॉ कॉलेज में बीबीए-एलएलबी (ऑनर्स) सेमेस्टर एक, एलएलबी सेमेस्टर एक तथा एलएलएम सेमेस्टर एक और तीन की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि तय कर दी गयी है.
परीक्षा शुल्क 2000 रुपये
बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थी 21 से 25 नवंबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. इसके बाद 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ 26 से 28 नवंबर 2026 तक फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा. परीक्षा शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है. परीक्षा फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा.
ये भी पढ़ें: RU में MSc सांख्यिकी और डाटा साइंस में अभी सीटें खाली, पहले आओ-पहले पाओ से मिलेगा दाखिला
400 रुपये विलंब शुल्क के साथ 28 नवंबर तक मिलेगा मौका
कॉलेज की ओर से बताया गया है कि परीक्षा शुल्क कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के परीक्षा पोर्टल के माध्यम से जमा करना होगा. विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर परीक्षा फॉर्म और शुल्क की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गयी है.
ये भी पढ़ें: IIIT रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी बवाल, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी; देखें तस्वीरें