Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कुरकुरे की दुकान पर महिलाओं ने पकड़ी शराब:पुलिस ने जब्त किया; अवैध बिक्री के विरोध में नादिया तिगड्डा पर प्रदर्शन

INT News14 November 2026 at 03:42 pm

सागर जिले के केसली विकासखंड के ग्राम नादिया में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने प्रदर्शन किया। दोपहर के समय महिलाओं ने गांव की एक चिप्स-कुरकुरे की दुकान पर पहुंचकर घेराव किया। महिलाओं ने दुकान से थैले में रखकर बेची जा रही शराब को पकड़ा। दुकानदार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच दुकानदार मौके से फरार हो गया। महिलाओं के हंगामे की सूचना मिलते ही केसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश देकर महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने दुकान से पकड़ी शराब पुलिस को सौंप दी। अवैध शराब पर लगे प्रतिबंध

महिलाओं का आरोप है कि गांव और आसपास की छोटी दुकानों पर अवैध शराब बेची जा रही है। जिससे गांव और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। केसली थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह बघेल ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध शराब बिक्री की सूचना पुलिस को देने की महिलाओं से अपील की।