Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में लखबीर सिंह लख्खा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु:नवरात्र पर एडॉट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जागरण में उमड़े ब्यूरोक्रेट्स, नेता और बिजनेसमैन

INT News12 October 2026 at 01:33 pm

गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 में कैनविन फाउंडेशन की तरफ से शारदीय नवरात्रि पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। एंबियंस मॉल के समीप स्थित प्रसिद्ध ‘एडॉट’ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक और भजन सम्राट लखबीर सिंह लख्खा ने अपनी जादुई आवाज और भजनों से उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें शहर के तमाम प्रमुख लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एडॉट के आलीशान हॉल में प्रदेश के कई वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स, नेता, प्रसिद्ध उद्योगपति और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि अपने परिवार समेत माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। भजन सम्राट लख्खा ने अलसुबह तक बांधा समां

जैसे ही मंच पर भजन सम्राट लखबीर सिंह लख्खा ने मां भगवती के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई, पूरा हॉल 'जय माता दी' और 'सच्चे दरबार की जय' के जयकारों से गूंज उठा। लख्खा ने अपने सदाबहार और पारंपरिक भजनों की श्रृंखला से समां बांध दिया। भक्ति के रस में डूबे श्रद्धालु उन्होंने 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी', 'बड़ा मनमोहक है मैया का दरबार' और 'अमृत की बरसे बदरिया' जैसे एक से बढ़कर एक सुपरहिट भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों की धुन और ताल पर पंडाल में बैठे श्रद्धालु, राजनेता और अधिकारी खुद को रोक नहीं पाए और भक्ति रस में सराबोर होकर अलसुबह तक झूमते व नाचते रहे। लख्खा ने भोर होने तक लगातार माता का गुणगान किया और अंत में भव्य महाआरती व छप्पन भोग के प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। स्वामी धर्मदेव ने दिया आशीर्वाद इस दौरान प्रसिद्ध संत महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज बतौर अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी नवीन गोयल ने उनका स्वागत किया। स्वामी धर्मदेव ने दीप प्रज्वलित कर माता की चौकी की शुरुआत की और सनातन संस्कृति और समाज सेवा का संदेश दिया। धार्मिक और सामाजिक चेतना का संगम कैनविन फाउंडेशन के अध्यक्ष डीपी गोयल और नवीन गोयल ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमें शक्ति की आराधना के साथ-साथ समाज सेवा का भी संदेश देता है। कैनविन हमेशा से स्वास्थ्य और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी इस तरह के धार्मिक व सामाजिक आयोजन शहर में निरंतर होते रहेंगे। सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से एंबियंस मॉल और एडॉट के आसपास स्वयंसेवकों और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।