Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

राजस्थान में 63 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों मुआयना, डिप्टी CM बोलीं- जर्जर भवनों को किया जाएगा शिफ्ट

INT News27 September 2026 at 02:04 pm

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘आंगनबाड़ी मिलन सेवा अभियान’ में शामिल सूबे की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में काफी सुधार किया है. सरकार का विशेष फोकस इन केंद्रों को बेहतर और सुरक्षित बनाने पर रहा है.

दीया कुमारी ने बताया कि जर्जर आंगनबाड़ी भवनों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित परिसरों में स्थानांतरित करने का काम पूरा किया जा चुका है. इसके अलावा जरूरी मरम्मत कार्यों के लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है.

टीकाकरण से लेकर शुरुआती शिक्षा तक पर नजर

डिप्टी सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की नियमित निगरानी की जा रही है. टीकाकरण अभियान, बच्चों की शुरुआती शिक्षा और उनके समुचित विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को PM का पत्र, बच्चों को मिलेट्स

‘आंगनबाड़ी मिलन सेवा अभियान’ के तहत राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र वितरित किए जा रहे हैं. साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्लांटर दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान मौसम: आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बच्चों को बांटे गए पोषक मिलेट्स

अभियान के तहत बच्चों को मिलेट्स भी वितरित किए गए. दीया कुमारी ने कहा कि मिलेट्स बेहद पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं. इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पोषण और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

राजस्थान में 63 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र

डिप्टी सीएम के मुताबिक राजस्थान में 63 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं और अभियान के तहत बड़ी संख्या में केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यह अभियान देशभर में भी चलाया जा रहा है.

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

‘आंगनबाड़ी मिलन सेवा अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. हालांकि, 25, 26 और 27 सितंबर को अधिक से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया है. यह अभियान 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा और इसे ‘पोषण माह’ के साथ जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: मुंबई: पब्लिक टॉयलेट के अंदर दम घुटने से 2 की मौत, जानें पूरा मामला