Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हरदा मंडी में किसानों को उपज के अच्छे दाम:सोमवार को 600 से ज्यादा ट्रॉलियां पहुंची, 5 दिन बाद खुली मंडी में रिकॉर्ड आवक

INT News12 October 2026 at 03:34 pm

हरदा जिले की कृषि उपज मंडी में सोमवार को पांच दिन बाद कारोबार शुरू हुआ तो 600 से ज्यादा ट्रॉलियां उपज लेकर पहुंचीं। मंडी में सोयाबीन, उड़द और लाल चने सहित कई फसलों के अधिकतम भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ऊपर रहे। सोयाबीन 6,400 रुपए और उड़द 9,000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। अच्छे भाव मिलने से किसानों को राहत मिली है। सोयाबीन और लाल चने के भाव एमएसपी से ज्यादा मंडी में सोयाबीन का अधिकतम भाव 6,400 रुपए प्रति क्विंटल रहा, जो इसके 5,708 रुपए के एमएसपी से 692 रुपए ज्यादा है। उड़द 9,000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि इसका एमएसपी 8,200 रुपए है। लाल चने का अधिकतम भाव 7,000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। यह 5,875 रुपए के एमएसपी से 1,125 रुपए अधिक है। मक्का 2,300 और मूंग 8,100 रुपए तक बिकी मंडी में मक्का के भाव 1,700 से 2,300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे, जबकि मूंग 8,100 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। खासकर सोयाबीन और उड़द के भाव में तेजी से किसानों को राहत मिली है। मंडी सचिव के अनुसार, बाजार में मांग बढ़ने से फसलों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।