Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीहोर पुलिस ने 78 लाख के 493 गुम मोबाइल ढूंढे:तीन साल में मिले फोन, मालिकों को सौंपे गए; चेहरे पर लौटी खुशी

INT News12 October 2026 at 04:44 pm

सीहोर पुलिस ने गुम हुए 78 लाख रुपए कीमत के 493 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। इनमें 260 मोबाइल सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वितरित किए गए, जबकि 233 मोबाइल संबंधित थानों में प्रक्रिया पूरी होने के बाद लौटाए गए। साइबर सेल और थानों की टीम ने की तलाश पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन में साइबर सेल और थानों की टीमों ने तकनीकी मदद से मोबाइलों की तलाश की। पुलिस ने इन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों से ट्रेस कर बरामद किया। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक सुशील कुमार साल्वे, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक अभिषेक चौहान, तरुण राठौर, अर्पित गुप्ता, जितेन्द्र राजपूत और संबंधित थानों की टीमों की भूमिका रही। मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर बिना देरी किए संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं या ऑनलाइन शिकायत करें। इससे मोबाइल को तकनीकी माध्यम से ट्रेस कर बरामद करने में मदद मिल सकती है।