Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

सिमडेगा में SIR 2026 को लेकर डीसी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

INT News12 October 2026 at 01:22 pm

सिमडेगा: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR 2026) के तहत 11 अक्टूबर को उपायुक्त (डीसी) ने 70-सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 168, 169, 170 और 172 पर चल रही निर्वाचन संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया. डीसी ने बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, मेगा हेल्पडेस्क कैंप और ‘चुनाव पाठशाला’ की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया.

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की दी गयी जानकारी

निरीक्षण के दौरान नागरिकों को मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, नाम या अन्य विवरण में संशोधन कराने और संबंधित फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. मतदाताओं को पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने और आवेदन संबंधी प्रक्रियाओं में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली सिमडेगा की बेटियों का सम्मान, सलीमा टेटे समेत तीन खिलाड़ियों का अभिनंदन

नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई जल्द पूरी करने का निर्देश

नो मैपिंग (No Mapping) और अन्य विसंगतियों (Anomalies) के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक सहयोग देने पर जोर दिया गया. संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को ऐसे मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये गये, ताकि मतदाताओं की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके.

निर्वाचन कार्य में जुटे अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिमडेगा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. डीसी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का जायजा लेते हुए प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने और मतदाताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया. प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना है.

ये भी पढ़ें: IIIT रांची में दूसरे दिन भी बवाल, 50 मीटर की दूरी पर चेयरपर्सन और छात्र आमने-सामने, इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी