Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

यूपी में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार पार, CM योगी ने बताया 2017 के बाद कितना बदला प्रदेश

INT News12 October 2026 at 01:56 pm

UP Women Police Force : उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 से अब तक की तस्वीर साझा की है. उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है. मिशन शक्ति, महिला बीट पुलिसिंग और सेफ सिटी परियोजना जैसी पहलों का भी जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के संदेश के साथ महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया.

2017 से पहले और अब के यूपी की तुलना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठते थे. अब प्रदेश नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना रहा है. सीएम के मुताबिक, पिछले साढ़े नौ वर्षों में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों ने महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण बनाने में भूमिका निभाई है.

मिशन शक्ति के पांच चरणों से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न पहलों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग ने प्रदेश में महिला सुरक्षा तंत्र को मजबूत आधार दिया है. इन पहलों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है.

यूपी पुलिस में 44 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी अहम उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है. यह बदलाव पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में उठाए गए कदमों को दर्शाता है.

तीन महिला पीएसी बटालियनों का भी गठन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गठित तीन महिला पीएसी बटालियनों का भी उल्लेख किया. ये बटालियन लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में बनाई गई हैं.

लखनऊ: वीरांगना ऊदा देवी पासी महिला पीएसी बटालियन

गोरखपुर: वीरांगना झलकारी बाई कोरी महिला पीएसी बटालियन

बदायूं: वीरांगना अवंतीबाई लोधी महिला पीएसी बटालियन

सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं की सुरक्षा से लेकर उनके सशक्तीकरण तक लगातार काम कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रयास ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में मदद करेंगे.

Also Read : पहले उल्टा लटकाकर पीटा, जख्मों पर नमक लगाया, फिर करंट दिया, बेटे का कड़ा गायब हुआ तो BJP विधायक ने मचाया तांडव