national · राजस्थान
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का व्यक्त किया आभार
INT News3 October 2026 at 11:25 am

जोधपुर, 3 अक्टूबर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और शहरवासी उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।