Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

Rajasthan weather today: आज 17 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; देखें पूरी लिस्ट

INT News28 September 2026 at 08:26 am

Rajasthan weather today: राजस्थान में आज, 28 सितंबर को मौसम बदलेगा. पूर्वानुमान के अनुसार, कई इलाकों में बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इस दौरान करीब 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पश्चिमी राजस्थान के इन इलाकों में भी बरसेंगे बादल

पश्चिमी राजस्थान पूरी तरह बारिश से अछूता नहीं रहेगा. बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है.

इन जिलों में आज बारिश के आसार

जैसलमेर-बाड़मेर में धूप का असर

राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालौर जैसे पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में तेज धूप के कारण तापमान करीब 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

29 सितंबर से कम होने लगेगी बारिश

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 29 सितंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. यानी आज के मुकाबले अगले दिन मौसम कुछ शांत हो सकता है. हालांकि, कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा राजस्थान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने की उम्मीद है. खासकर पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में धूप और गर्मी का असर फिर बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: School Holiday: 28 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, देखिए राज्यों की लिस्ट