Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

RU में MSc सांख्यिकी और डाटा साइंस में अभी सीटें खाली, पहले आओ-पहले पाओ से मिलेगा दाखिला

INT News12 October 2026 at 03:30 pm

रांची. रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी गणित विभाग में संचालित शैक्षणिक सत्र 2026-28 के एमएससी सांख्यिकी और एमएससी डाटा साइंस पाठ्यक्रम में कई सीटें खाली हैं. इच्छुक और पात्र विद्यार्थी नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन

विभागाध्यक्ष डॉ अबरार अहमद ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30 सीटें निर्धारित हैं.

ये भी पढ़ें: IIIT रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी बवाल, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी; देखें तस्वीरें

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा प्रवेश

उन्होंने बताया कि नामांकन सीटों की उपलब्धता के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी सीटें उपलब्ध रहने तक ऑनलाइन आवेदन कर नामांकन ले सकते हैं.