sports
अभिषेक शर्मा की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के कायल हुए इयान बिशप, भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को भी सराहा
INT News12 October 2026 at 01:55 pm

इंदौर, 12 अक्टूबर। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने भारत की गेंदबाजी और अभिषेक शर्मा की समझदारी भरी रणनीति की तारीफ की है। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की।