समाचार · हरियाणा
पानीपत में सड़क हादसे में ग्रंथी की मौत:पानीपत में सड़क हादसे में ग्रंथी की मौत
पानीपत के सेक्टर 13-17 क्षेत्र में टोल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रंथी की मौत हो गई। मृतक की पहचान फरीदपुर गांव निवासी परमजीत सिंह (49) के तौर पर हुई। टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह करीब दस बजे दिल्ली की ओर से आ रही पंजाब नंबर की बोलेरो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल परमजीत सिंह को टोल प्रबंधन की एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया परमजीत सिंह गांव फरिदपुर के रहने वाले थे और गांव के ही गुरुद्वारे में ग्रंथी के रूप में सेवा करते थे। परमजीत सिंह की मौत से परिवार में मातम छा गया। उनके परिवार में पत्नी, छह साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। इसके अलावा उनके दो भाई भी हैं। परिवार को इस बात का गहरा सदमा है कि घर का सहारा अचानक सड़क हादसे में छिन गया। रिश्तेदार निशांत सिंह और स्वर्ण सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह गुरुद्वारे में ग्रंथी थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और फरार चालक के संबंध में जांच कर रही है।