Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ट्रैक्टर नाले में पलटने वाले मामले में आरक्षक सस्पेंड:शहडोल में डायल 112 के जवान पर कार्रवाई; एफआरवी के अनधिकृत इस्तेमाल को बनाया आधार

INT News12 October 2026 at 03:37 pm

शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भुरका गांव में रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के बाद हुए घटनाक्रम में आरक्षक प्रहलाद सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आरक्षक 525 प्रहलाद सिंह को निलंबित कर रक्षित केंद्र से संबद्ध किया है। पुलिस विभाग के अनुसार, कार्रवाई एफआरवी ड्यूटी के अनधिकृत इस्तेमाल और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बिना कार्रवाई करने के आधार पर की गई है। विवाद के बीच सामने आया रेत से भरा ट्रैक्टर मामला भुरका गांव के अखडार नाला क्षेत्र में शुक्रवार का है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आरक्षक एफआरवी से एक इवेंट निपटाकर लौट रहा था। रास्ते में दो लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी, जहां पुलिसकर्मी पहुंचा था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई। इसी दौरान वहां से रेत से भरा ट्रैक्टर गुजरता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। आरक्षक ने ट्रैक्टर रोककर परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे। आरोप है कि कार्रवाई की बात सामने आने पर चालक ने पहले ट्रॉली में भरी रेत खाली की और फिर ट्रैक्टर नाले में पलटा दिया।घटना का वीडियो भी सामने आया था। बाद में ट्रैक्टर को नाले से निकलवाकर थाने पहुंचाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना नहीं देने पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रेस नोट के अनुसार, आरक्षक ने एफआरवी ड्यूटी का अनधिकृत उपयोग किया और थाना प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बिना कार्रवाई की। एसडीओपी ब्यौहारी के प्रतिवेदन के आधार पर आरक्षक को निलंबित किया गया। विभाग ने कार्रवाई का आधार एफआरवी के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का उल्लंघन बताया है। यानी निलंबन की कार्रवाई सिर्फ ट्रैक्टर रोकने की घटना के आधार पर नहीं की गई है। यह खबर भी पढ़ें… कार्रवाई नहीं हो इसलिए पिता-पुत्र ने नाले में पलटाया ट्रैक्टर:अवैध रेत से भरा वाहन खाली किया; थाना प्रभारी बोले-पुलिस को फंसाने की कोशिश शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भुरका गांव में शुक्रवार को हो रही अवैध रेत परिवहन की जांच के दौरान ट्रैक्टर के नाले में पलटने का मामला सामने आया है।पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान वाहन को थाने ले जाने की बात कही गई। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत खाली की और ट्रैक्टर नाले में पलटा दिया। घटनाक्रम का वीडियो रविवार को सामने आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर