Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

किसान सूखा धान ही मंडियों में लेकर आएं:17% नमी वाले धान की ही होगी सरकारी खरीद, कंबाइन से कटाई के समय का भी रखें ध्यान

INT News12 October 2026 at 02:57 pm

तरनतारन जिले की मंडियों में खरीफ सीजन के धान की आवक लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने मंडी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसानों को बिक्री में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए सख्त निर्देश और जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। डिप्टी कमिश्नर राहुल ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी धान की फसल को पूरी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी नियमों के तहत केवल 17 प्रतिशत तक की नमी वाले धान की ही खरीद की जाएगी। मंडियों में ज्यादा नमी वाली फसल लाने से किसानों को असुविधा होगी और मंडी परिसर में अनावश्यक भीड़ बढ़ेगी। सूखी फसल लाने से खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी। मंडियों में पुख्ता इंतजाम: डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। संबंधित विभागों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को फसल बेचने और उठान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न आने दें। रात में कंबाइन चलाने पर पाबंदी फसल की गुणवत्ता बनाए रखने और उसमें नमी की मात्रा बढ़ने से रोकने के लिए कंबाइन मशीनों के चलने के समय पर भी प्रतिबंध लागू किया गया है। डिप्टी कमिश्नर के अनुसार, शाम 6:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक कंबाइन मशीनों से धान की कटाई पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने किसानों और कंबाइन ऑपरेटरों से इस नियम का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।