Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

एशियाई खेलों में सैन्य खिलाड़ियों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, राजनाथ सिंह ने की मुलाकात

INT News12 October 2026 at 02:31 pm

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों की सराहना की है। सोमवार को उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के खिलाड़ियों ने सीमित संख्या में भाग लेने के बावजूद अपने अनुशासन, टीम भावना और मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इन खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 27 पदक जीते। एशियाई खेलों में विभिन्न सेनाओं के दल का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।