समाचार · मध्य प्रदेश
धन-धान्य कृषि योजना में उमरिया देश में तीसरे स्थान पर:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर राखी सहाय को किया सम्मानित
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) में उमरिया जिले ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर राखी सहाय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। NASC कॉम्प्लेक्स में हुआ सम्मान समारोह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के NASC कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में जिले को यह सम्मान दिया गया। जिले को यह उपलब्धि कृषि विकास और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिली है। कृषि विभाग के अधिकारी और किसान भी रहे मौजूद कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश और उपसंचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी के मार्गदर्शन में जिले ने यह उपलब्धि हासिल की। समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सिंह, सहायक संचालक कृषि डॉ. कुलदीप शर्मा और किसान रूपचंद पंचतिलक भी मौजूद थे।