Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की चाची को मारी गोली, चाचा घायल, फिर खुद को भी उड़ाया

INT News12 October 2026 at 02:28 pm

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई खूनी वारदात से चित्रकूट में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की चाची को मारी गोली, चाचा घायल, फिर खुद को भी उड़ायासनसनी फैल गई. मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव में रविवार रात एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा को भी गोली मारकर घायल कर दिया. इसके बाद आरोपी खेतों की ओर भाग निकला और खुद को भी गोली मार ली. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. घटना के पीछे प्रेम संबंध को लेकर दोनों परिवारों के बीच चल रहा विवाद और पुलिस में की गई शिकायत बताई जा रही है. वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध को लेकर चल रहा था विवाद

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव की है. आरोपी की पहचान श्यामधर मिश्रा (25) के रूप में हुई है. वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. बताया जा रहा है कि उसका गांव की ही रहने वाली 17 वर्षीय दलित लड़की से प्रेम संबंध था. दोनों के रिश्ते की जानकारी मिलने के बाद परिवारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था. कुछ दिन पहले परिजनों ने दोनों को रात में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था.

पुलिस में शिकायत के बाद नाराज था युवक

लड़की के परिजनों ने शुक्रवार को मऊ थाने पहुंचकर श्यामधर के खिलाफ छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी. पुलिस ने उसी दिन आरोपी को पकड़ लिया था. हालांकि, शनिवार को शांति भंग के मामले में चालान करने के बाद उसे छोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस में शिकायत किए जाने से श्यामधर नाराज चल रहा था.

रात 10 बजे प्रेमिका के घर पहुंचा, चाची के सीने में मारी गोली

रविवार रात करीब 10 बजे श्यामधर अपने घर से लगभग 150 मीटर दूर स्थित प्रेमिका के घर पहुंचा. उसने मुंह पर रुमाल बांध रखा था और हाथ में तमंचा था. घर पहुंचते ही वह गाली-गलौज करने लगा. जब लड़की की चाची गुड़िया ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके सीने में गोली मार दी. बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा पर भी फायरिंग कर दी. गोली उनके हाथ में लगी.

मृतका के बेटे ने बताया कि आरोपी रात में मुंह पर रुमाल बांधकर आया था और आते ही गाली देने लगा. मां ने विरोध किया तो उसने पहले मां को गोली मार दी. जब पिता मां को बचाने दौड़े तो उन पर भी गोली चला दी. वारदात के बाद आरोपी जोर-जोर से चिल्लाते हुए खेतों की ओर भाग निकला.

अस्पताल पहुंचते ही चाची की मौत, चाचा प्रयागराज रेफर

घटना के बाद परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. घायल चाचा-चाची को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने चाची गुड़िया को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल चाचा को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया.

खेत में लहूलुहान मिला आरोपी, खुद के सीने में मारी थी गोली

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान श्यामधर अपने घर से करीब 250 मीटर दूर खेतों में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि उसने तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली थी. पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया. प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में रात करीब 2:30 बजे उसकी मौत हो गई.

गांव में तनाव, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी पीयूष कांत राय और सीओ फहद अली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई. वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है. लड़की के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध भी किया.

Also Read: या तो प्रेमी से कराओ शादी, वरना कूद जाऊंगी...गोरखपुर में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, 3 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा