Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बड़वानी में नहर का पानी छोड़ने की मांग:11 गांवों के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, बोले- कम बारिश से सूख रही फसलें

INT News12 October 2026 at 04:34 pm

बड़वानी जिले में कम बारिश के कारण सिंचाई का संकट बढ़ गया है। नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर 11 गांवों के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर फसलों को बचाने के लिए जल्द पानी छोड़ने की मांग की। कुओं और ट्यूबवेल का जलस्तर गिरा किसानों ने बताया कि इस साल कम बारिश के कारण कुओं और ट्यूबवेल का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इससे खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर हैं। इन 11 गांवों के किसान पहुंचे सौंदल, पाल्या, नयनपुरा, सिरसानी, कठोरा, पिछोड़ी, बलखड़, बोम्या, कल्याणपुरा, नंदगांव और भीलखेड़ा के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों ने ज्ञापन में मांग की कि सभी गांवों में नहर का पानी तुरंत छोड़ा जाए, ताकि फसलों को बचाया जा सके। रबी की तैयारी के लिए भी पानी की मांग किसानों का कहना है कि नहर में पानी आने से कुओं और ट्यूबवेल का जलस्तर भी बढ़ेगा। इससे रबी सीजन की फसलों की तैयारी समय पर हो सकेगी। किसान नेपाल सिंह, शिवराम सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।