Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

झाबुआ में गौकशी की घटनाओं के खिलाफ आक्रोश:रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंची राष्ट्रीय आदिवासी क्रांति सेना और जयस ;एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

INT News12 October 2026 at 04:49 pm

झाबुआ जिले में गोकशी की घटनाओं के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय आदिवासी क्रांति सेना, जयस और सर्व समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। सभी लोग अंबेडकर पार्क में जुटे और रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम महेश मंडलोई को ज्ञापन सौंपा। चार इलाकों की घटनाओं की जांच की मांग ज्ञापन में संजेली, रूपगढ़, मोहनपुरा और बेडावली में हुई गोकशी की घटनाओं की निंदा की गई। संगठनों ने मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, एफआईआर की प्रगति सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। अवैध वध और परिवहन रोकने की मांग राष्ट्रीय आदिवासी क्रांति सेना के अध्यक्ष गब्बरसिंह वास्केल और जयस जिलाध्यक्ष विजय डामोर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आना चिंता की बात है। उन्होंने प्रशासन से अवैध वध और परिवहन रोकने के लिए विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाने की अपील की।