समाचार · पंजाब
अमृतसर में संदिग्ध ड्रोन दिखने से 3 फ्लाइट डायवर्ट:एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने किया हंगामा; सितंबर में भी प्रभावित हुई थीं 7 उड़ानें
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास रविवार देर रात संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए। सुरक्षा के मद्देनजर रनवे ऑपरेशंस रोक दिए गए। इसके चलते अमृतसर आ रही तीन उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-855 को वापस दिल्ली भेजा गया, जबकि मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ और कुआलालंपुर से आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-118 को दिल्ली डायवर्ट किया गया। अचानक से टिकट कैंसिल होने पर कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी बता करने को तैयान नहीं है। हालांकि रात करीब 10:15 बजे एयरपोर्ट का संचालन सामान्य हो गया। रात 9:30 बजे दिखे संदिग्ध ड्रोन जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने परिसर और उसके आसपास आसमान में दो से तीन ड्रोन को उड़ते देखा। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सितंबर में भी प्रभावित हुई थीं 7 उड़ानें इससे पहले सितंबर में भी एयरपोर्ट के पास ड्रोन गतिविधि सामने आई थी। उस समय भी 7 उड़ानें प्रभावित हुई थीं। 6 सितंबर को रात करीब 9:40 से 9:50 बजे के बीच, एयरपोर्ट के रनवे और ऑपरेशनल एरिया के पास आसमान में कुछ संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे थे। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट प्रशासन ने करीब डेढ़ घंटे (90 मिनट) तक हवाई अड्डे का संचालन पूरी तरह से रोक दिया था। इस दौरान अमृतसर आने वाली 7 कमर्शियल उड़ानों (जिसमें मलेशिया एयरलाइंस, एयर इंडिया, और इंडिगो की उड़ानें शामिल थीं) का मार्ग बदलकर उन्हें दिल्ली और चंडीगढ़ भेजा गया था। बााद में पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में सामने आया कि ये कोई सुरक्षा चूक या जासूसी ड्रोन नहीं थे, बल्कि एयरपोर्ट के पास के एक गांव में चल रहे स्पोर्ट्स टूर्नामेंट (खेल प्रतियोगिता) के दौरान उड़ाए जा रहे ड्रोन थे। पंजाब-चंडीगढ़ में ये विमान दुर्घटनाएं हुईं
************ अमृतसर- खेल टूर्नामेंट में उड़ाए ड्रोन्स ने फ्लाइट डायवर्ट कराईं:मंडराते हुए रनवे के पास पहुंच गए थे; रात भर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट रहा अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रविवार रात ड्रोन उड़ने से हाई अलर्ट रहा। पुलिस के मुताबिक ड्रोन संदिग्ध नहीं थे बल्कि खेल टूर्नामेंट के दौरान उड़ाए गए थे। हालांकि एयरपोर्ट के 8KM दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक है, इसके बावजूद ड्रोन रनवे के करीब आने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)